🔥 TRENDING ਕੜੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦੀ ਚਮਕੀ ਕਿਸਮਤ! 50... बांका में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए न... Tripura royal scion steps down from ac... Tripura SEC Begins Preparations for Ur... Actor Sumeet Raghavan Calls Tourists L... Himachal HC nullifies govt nominees to...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सुल्तानपुर: पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा व मोटरसाइकिल बरामद

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 08 Oct 2026, 06:42 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना अखंडनगर क्षेत्र में कुंदा भैरोपुर सर्विस लेन के पास पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक मोटरसाइकिल और अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ है।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि 5 अक्टूबर को थाना अखंडनगर क्षेत्र में दो युवकों के गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और थाना मोतिगरपुर निवासी मुकेश वर्मा वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुंदा भैरोपुर के पास घेराबंदी की।

खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त की पहचान मुकेश वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और कारतूस बरामद किया है।

घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कादीपुर ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी जनपद में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
📲Get App