🔥 ट्रेंडिंग बिहटा में गोवर्धन पूजा महोत्सव: मंत्री... एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने स्वीका... भारत बनाम न्यूजीलैंड 3री ODI: टॉस में... तामिलनाडु पर अगले सप्ताह चक्रवात का खत... 15 राज्यों पर तेज़ हवाओं की चेतावनी: म... सैलर की इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, देश...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिलपटा में नम आंखों से दी स्व जसवंत सिंह यादव को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर जताया शोक

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 10 नव. 2026, 10:06 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सिलपटा में नम आंखों से दी स्व. जसवंत यादव को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर जताया शोक*

*केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी पहुंचे सिलपटा गांव, अंतिम संस्कार में कई मंत्री, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि जऔर बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल*

खैरथल हीरालाल भूरानी

बहरोड़ विधायक स्वर्गीय जसवंत यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जिले के सिलपटा गांव पहुंचे। पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने स्वर्गीय जसवंत यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्गीय जसवंत यादव के निधन को क्षेत्र और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी स्वर्गीय जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सिलपटा गांव में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। गांव में शोक का माहौल रहा और लोगों ने नम आंखों से दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक महंत योगी बालकनाथ, विधायक सुखवंत सिंह, देवी सिंह शेखावत, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, पूर्व विधायक मा. मामनसिंह यादव, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, डेयरी चेयरमैन नितिन संगवान और भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक नेता मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों ने स्वर्गीय जसवंत यादव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।
*छात्र राजनीति से प्रदेशकी सियासत तक, चार दशक से अधिक का रहा डॉ. जसवंत यादव का सफर*
डॉ. जसवंत यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ के उपाध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने सरि य राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1993 में वे अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। इसके बाद उनकी राजनीतिक यात्रा ने नया मोड़ लिया और वर्ष 1998 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुंडावर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। वर्ष 1999 में वे अलवर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए और वर्ष 2004 तक संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की राजनीति में वापसी की। वर्ष 2008 में बहरोड़ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और वर्ष 2013 में लगातार दूसरी बार बहरोड़ से जीत दर्ज की। वर्ष 2016 में वसुंधरा राजे सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने श्रम एवं रोजगार तथा कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में सक्रियता बनाए रखी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर बहरोड़ से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज कर चौथी बार विधानसभा में जगह बनाई। इस तरह छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री तक पहुंचा। 8 नवंबर 2026 को 73 वर्ष की उम्र में उनके निधन के साथ उनका राजनीतिक सफर समाप्त हो गया।
📲Get App