Religion
सलेमपुर में आरएसएस का पथ संचलन: स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा से बढ़ा आकर्षण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा सलेमपुर में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बन गया।
सलेमपुर (देवरिया)। विजयादशमी पर्व के पूर्व बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सलेमपुर नगर में पथ संचलन निकाला गया। बापू इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में पहुंचे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संघ की परंपराओं, विजयादशमी उत्सव के महत्व और शस्त्र पूजन की परंपरा पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक सुजीत जी ने विजयादशमी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख उत्सवों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संघ की ओर से शस्त्र पूजन किया जाता है। संघ में दंड को शस्त्र के रूप में मान्यता प्राप्त है और उसकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी।
संबोधन के उपरांत बापू इंटर कॉलेज परिसर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवक निर्धारित मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग, सोहनाग मोड़, गांधी चौक और नेहरू पार्क पहुंचे। इसके बाद सेंट जेवियर्स स्कूल रोड से गुजरते हुए संचलन पुनः बापू इंटर कॉलेज परिसर पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
नगर के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे स्वयंसेवकों का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर तथा फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे संचलन के दौरान स्वयंसेवक निर्धारित पंक्तियों में आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सलेमपुर पुलिस भी संचलन के साथ मौजूद रही।
कार्यक्रम में जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, जिला प्रचारक सचिन जी, नगर कार्यवाह सत्यप्रकाश, वाचस्पति, रोशन, काशी, शिवम, अनूप, अजय, मदन मोहन तिवारी, नित्यानंद, ऋषभ, विकास, डा0 राजेश शर्मा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, राकेश मद्धेशिया, धर्मवीर मद्धेशिया, रणविजय, काली प्रसाद, अमरेंद्र सिंह उर्फ बबलू, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, अश्वनी सिंह और पुनीत पाठक अजय गौतम, सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।