Local
सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खिले, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान।

कटिहार 1 नवंबर 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कटिहार में एक सराहनीय पहल की गई। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव रंजन ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीन मिलने से महिलाएं अब घर बैठे ही सिलाई का काम शुरू कर सकेंगी और अपनी मेहनत से आमदनी अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी।
खासकर उन महिलाओं के लिए यह पहल काफी महत्वपूर्ण है, जो घरेलू जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर निकलकर काम नहीं कर पाती हैं। अब वे अपने हुनर को रोजगार में बदलकर आत्मसम्मान के साथ अपनी अलग पहचान बना सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल का इस्तेमाल कर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और भविष्य में कुछ बेहतर करने का उत्साह देखने को मिला।