Crime
सिकंदराराऊ : ट्यूशन शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक चंद्र प्रकाश पर 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाजिदपुर चौकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन के दौरान अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक चंद्र प्रकाश गुरुवार सुबह बच्चों को पढ़ा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसने एक नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया।
छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आसपास पढ़ रहे अन्य बच्चों और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी शिक्षक वहां से फरार हो गया।
पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली सिकंदराराऊ में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी चंद्र प्रकाश पुत्र दुर्जन सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। चौकी बाजिदपुर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह घर से फरार मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।