🔥 TRENDING India’s Undersea Cable Security Gap Hi... Telangana Enables Aadhaar Authenticati... Telangana Leader Calls for Rahul Gandh... Indian Para Swimmer Deported from Japa... BJP Raises Questions About Naveen Patn... बल्लिया में 64वां रामलीला उत्सव, रावन...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ तहसील में अधिवक्ताओं का धरना 11वें दिन भी जारी, SDM के तबादले तक बहिष्कार का ऐलान - सभी न्यायालयों में कामकाज ठप

✍️ Reporter: Harshit 🗓 22 Oct 2026, 10:44 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन 11वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता न्यायिक और शासकीय कार्यों से विरत रहे, जिससे सभी न्यायालयों और कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.के. चौहान शोला ने कहा है कि SDM के स्थानांतरण तक बहिष्कार जारी रहेगा।

सिकंदराराऊ तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा।
12 अक्टूबर से भ्रष्टाचार के विरोध में शुरू हुए इस आंदोलन में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों से विरत रहने के कारण तहसील के समस्त न्यायालयों और कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.के. चौहान 'शोला' और पूर्व अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि SDM का स्थानांतरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जब तक स्थानांतरण नहीं होता, तब तक यह बहिष्कार जारी रहेगा।
इस मौके पर सचिव राजेश बघेल, के.एम. कुलश्रेष्ठ, अवनेश शर्मा, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
📲Get App