🔥 TRENDING શામળાજી નજીક આશીર્વાદ હોટલમાં થયેલા હુ... जहानाबाद के मखदूमपुर में प्रशासन द्वार... વડોદરા કલેક્ટર કચેરીમાં જિલ્લા ફરિયાદ... Gaj zadpayo ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੁਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ ਰਾਮਲੀਲਾ... Indravati Tiger Reserve Reopens to Tou...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: रामलीला रासलीला महोत्सव के दसवें दिन भक्ति में झूमे श्रद्धालु, भाजपा नेता नीरज वैश्य और सभासद राज वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

✍️ Reporter: Harshit 🗓 17 Oct 2026, 10:12 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में रामलीला रासलीला महोत्सव के 10वें दिन भाजपा नेता नीरज वैश्य और सभासद राज वार्ष्णेय ने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सिकंदराराऊ नगर के गांधीगंज में चल रही ऐतिहासिक श्री रामलीला एवं रासलीला महोत्सव के दसवें दिन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
दसवें दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज वैश्य और नगर पालिका सिकंदराराऊ के सभासद राज वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से भगवान श्री राम की आरती और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
आरती के बाद मंच पर कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित मनमोहक लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे देखकर मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पूरे रामलीला मैदान में जय श्री राम और राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, पारस गुप्ता, राहुल हिंदूवादी, वैभव वार्ष्णेय, रचित वार्ष्णेय, गौरव शर्मा सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह रामलीला महोत्सव नगर की वर्षों पुरानी परंपरा है और हर साल बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं।
📲Get App