🔥 TRENDING J&K Health Department Issues Postings... Jammu & Kashmir Bank Plans to Open 40... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ਰੀਲ ਤਿਆ... Goa's Iconic Gaming Hub Sets Global Re... Bengaluru-Goa Vande Bharat: A 13-Hour... MGP Seeks Hard Bargain with BJP for Go...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: मोहल्ला बारहसैनी में गाय को चारा खिलाने पर विवाद, टीवी86 के पत्रकार करन वार्ष्णेय से अभद्रता, बोले कौन सा पत्रकार है, कहां का पत्रकार है?

✍️ Reporter: Harshit 🗓 06 Nov 2026, 09:01 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में गाय को चारा खिलाने को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित का कहना है कि वह गाय को पालक व रोटियां खिला रहा था, तभी गंदगी को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि खबर कवर करने पहुंचे टीवी86 के पत्रकार करन वार्ष्णेय से मोहल्ले के एक व्यक्ति व उसके बेटे ने कहा - कौन सा पत्रकार है, कहां का पत्रकार है? और पत्रकारों को गाली भी दी। सवाल उठता है क्या पत्रकार का अपमान होना सही है?

सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के मोहल्ला बारहसैनी से गाय को चारा खिलाने को लेकर विवाद की खबर सामने आई है।
पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह अपने घर के बाहर गाय को पालक व रोटियां खिला रहा था। तभी मोहल्ले के कुछ पड़ोसियों से गंदगी को लेकर कहासुनी हो गई। पड़ोसियों ने कहा कि मोहल्ले में गंदगी न कराया करो। इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी से भी अभद्र भाषा में विवाद की बात सामने आई है।
पीड़ित का कहना है कि अगर गाय वहां गोबर करती है तो वह उसे खुद साफ करता है। उसने सवाल उठाया - क्या गाय को चारा खिलाना सही नहीं है? क्या गाय हमारी माता नहीं है? जब त्यौहार होता है तो गाय के गोबर की पूजा होती है, होली और गोवर्धन पूजा पर भी गाय के गोबर की जरूरत होती है।
इस मामले की खबर कवर करने जब टीवी86 के पत्रकार करन वार्ष्णेय मोहल्ले में पहुंचे, तो आरोप है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति व उसके बेटे ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने करन वार्ष्णेय से कहा - कौन सा पत्रकार है, कहां का पत्रकार है? और पत्रकारों को गाली भी दी।
अब सवाल उठता है कि क्या सच दिखाने वाले पत्रकार का अपमान होना सही है? पत्रकार तो सिर्फ जनता की आवाज को सामने लाता है।
📲Get App