🔥 TRENDING Andhra Pradesh CM Starts Two-Day Delhi... Andhra Pradesh Cabinet Approves New Po... Gujarat Woman Escapes Forced Bigamy, R... Kulgam Police seized 25 bottle of code... Senior Congress leader and former Amre... Lobbying Intensifies for Nobel Peace P...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ में वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हंगामा, मरीज के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

✍️ Reporter: Harshit 🗓 08 Oct 2026, 09:38 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर में मरीज के परिजनों द्वारा गंभीर आरोपों के साथ हंगामा हुआ, जिससे स्थानीय माहौल बिगड़ गया।

सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित *वंदना अल्ट्रासाउंड एंड एक्स-रे सेंटर* पर जांच प्रक्रिया को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया। मरीज के परिजनों ने सेंटर संचालक पर लिंग परीक्षण जैसे गंभीर आरोप लगाए।
सूचना पर डायल 112 पुलिस और थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक सेंटर पर ना डॉक्टर मिले और ना स्टाफ। आरोप है कि हंगामे के दौरान संचालक स्टाफ के साथ सेंटर छोड़कर चला गया।
खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी सेंटर पर शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी, लेकिन उस कार्रवाई के बाद क्या कार्रवाई हुई ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया था। अब दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता को थाने में ले जाकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
📲Get App