🔥 ट्रेंडिंग દિવાળીના તહેવારોને લઈ રાજુલા પોલીસની ફ... जलवायु अनुकूल ग्रामीण विकास मिलेगी नई... छत्तीसगढ़ ने 5.6 लाख करोड़ निवेश से 15... छत्तीसगढ़ ने 5.6 लाख करोड़ रुपये निवेश... अमृतसर में अचार के डिब्बे में मिली मृत... जबलपुर में भाजपा के नेताओं ने 'लोकतंत्...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

सिकंदराराऊ में दिवाली से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, पूजा स्वीट सेंटर पर मारा छापा - मिठाइयों के सैंपल भरे

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 02 नव. 2026, 08:48 PM 👁 64
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में दिवाली से पहले मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग एक्शन में। पंत चौराहा स्थित पूजा स्वीट सेंटर पर टीम ने छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकान का निरीक्षण कर मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। अधिकारी ने बताया कि दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, मिलावट की आशंका भी बढ़ती है। इसी को देखते हुए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।

सिकंदराराऊ दीपावली पर्व को देखते हुए सिकंदराराऊ में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित पूजा स्वीट सेंटर पर छापा मारा। टीम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनीश कुमार सिंह कर रहे थे।
टीम ने दुकान का निरीक्षण कर वहां बन रही मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।
अधिकारी ने बताया कि दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैया दूज जैसे त्योहारों पर बाजार में मिठाइयों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के साथ ही मिठाइयों में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए पूरे जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
टीम ने भरे हुए सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर सैंपल में मिलावट या मानक के विपरीत सामग्री पाई जाती है तो दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
📲Get App