🔥 TRENDING વંથલી પોલીસે 8 વર્ષથી ફરતા વોરંટના આરો... બનાસકાઠા જિલ્લા ના શિહોરી ગામમાં શ્રી... Toling but no tras जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में एक... Mizoram Congress Calls for Transparenc... CJP Legal Head Ratna Singh Voices Disp...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ में ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर राहुल की मौत के मामले में नामजद आरोपी शिवकुमार गिरफ्तार, 11 दिन से था फरार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 19 Oct 2026, 10:52 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में ट्रैक्टर रोटावेटर से राहुल की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार किया। 8 अक्टूबर को गांव मुन्नापुर में आरोपी ने ट्रैक्टर राहुल पर चढ़ा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने 19 अक्टूबर को उसे रतवानपुर सर्विस रोड से पकड़ा।

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर राहुल की मौत के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गांव मुन्नापुर का है, जहाँ 8 अक्टूबर को राहुल नल पर पानी पी रहा था। आरोप है कि पड़ोस के खेत में ट्रैक्टर चला रहे शिवकुमार ने उसे आवाज देकर बुलाया और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए उसके ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में राहुल रोटावेटर में फंस गया और 3 से 4 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।
घटना के बाद से आरोपी शिवकुमार मौके से फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
सिकंदराराऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 19 अक्टूबर को रतवानपुर के नीचे सर्विस रोड से आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
📲Get App