स्थानीय
सिकंदराराऊ में नहर की पुलिया टूटी, 800 बीघा फसल पर जलमग्न होने का खतरा, किसानों में हड़कंप
सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड पर पहाड़पुर और हुसैनपुर के पास नहर की पुलिया टूट गई। इससे करीब 800 बीघा फसल के जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान डंपरों की आवाजाही से पुलिया क्षतिग्रस्त हुई। शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पुलिया नए सिरे से बनवाने का आश्वासन दिया।
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अलीगढ़ रोड स्थित पहाड़पुर और हुसैनपुर के पास नहर की पुलिया टूटने से करीब 800 बीघा फसल पर जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान भारी डंपरों की लगातार आवाजाही से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद नहर का पानी सीधे खेतों में भरने लगा। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल पानी में डूबी हुई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
मामले को लेकर ग्राम प्रधान हरेन्द्र यादव ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह चौहान से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि पुलिया को नए सिरे से बनवाया जाएगा और फसल के नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही आवश्यक कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया है।