🔥 TRENDING 500 ਨਕਲੀ ਨੋਟਾਂ ਦੀ ਕਾਲਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵਿੱਚ 4... મહુધા ધારાસભ્ય સંજયસિંહ મહિડા દ્વારા મ... Headlines સશક્ત આરોગ્ય તંત્ર – સ્વસ્થ ગુજરાતની દ... ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ, ਪ੍ਰੋ. ਚੰ... जयपुर के झोटवाड़ा पुलिया के पास सड़क द...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में मोबाइल दुकान में आग लगाने की कोशिश, CCTV में कैद हुआ आरोपी, बड़ा हादसा टला

✍️ Reporter: Harshit 🗓 04 Nov 2026, 08:42 PM 👁 35
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में एक मोबाइल दुकान में आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। छोटे सरकार नामक मोबाइल दुकान पर बीती रात करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो CCTV फुटेज खंगाला, जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मोबाइल की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला रोशनगंज स्थित छोटे सरकार नामक मोबाइल की दुकान पर बीती रात करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी दुकान के शटर के पास पहुंचा और वहां पड़े कूड़े में आग लगाने का प्रयास करता रहा।
गनीमत ये रही कि आग दुकान तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। उसने तुरंत दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक युवक आग लगाने का प्रयास करते हुए साफ कैद हो गया है। फुटेज में तारीख 03/11/2026 का समय भी दिखाई दे रहा है।
पीड़ित दुकानदार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सिकंदराराऊ पुलिस को दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
📲Get App