🔥 TRENDING Confusion Over Kali Puja Date Highligh... सरोवर पंचायत के समस्या Farah Khan Says She Never Dared to Sco... Diwali Date Confusion Sparks Uncertain... Alaviaa Jaaferi Shares Glimpse of Mani... गाज़ीपुर में दुष्कर्म के मामले में पुल...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में भीषण टक्कर, कार में स्टेयरिंग तक घुसा ट्रैक्टर, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान

✍️ Reporter: Harshit 🗓 07 Nov 2026, 07:28 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में शुक्रवार देर रात अलीगढ़ रोड पर अलीगढ़ की ओर से आ रही किया कार और एटा की ओर से आ रहे धान से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। ट्रैक्टर कार में स्टेयरिंग तक घुस गया, कार में सवार दो से तीन लोग घायल हो गए। एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सिकंदराराऊ में शुक्रवार देर रात अलीगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ की ओर से आ रही किया कार और एटा की ओर से आ रहे धान से भरे ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर कार में टक्कर मारते हुए स्टेयरिंग तक घुस गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो से तीन लोग घायल हो गए।
गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार लोगों की जान बच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
📲Get App