🔥 TRENDING बिहार सरकार कला एवं संस्कृति कि ओर से... ખોરજ જમીન વિવાદમાં જગદીશ ઠાકોરનું FIRમ... Man in India Offers Argument Services... Anupamaa Star Shiwani Chakraborty Seek... Can Bollywood Stars Boost Mobile Micro... Instagram Now Available on Apple TV wi...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ के नगला जलाल में पारिवारिक विवाद में मां-बेटी से मारपीट, पति समेत 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

✍️ Reporter: Harshit 🗓 26 Oct 2026, 10:41 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में नामजद आरोपियों ने मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता पूजा देवी ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने 16 बीघा जमीन अपनी भाभी के नाम कर दी, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में पारिवारिक विवाद के चलते मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है।
गांव निवासी पूजा देवी पत्नी वीरपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं और पति ने अपनी 16 बीघा जमीन भी अपनी भाभी के नाम कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे जब उसने इसका विरोध किया तो उसका पति वीरपाल सिंह पुत्र हरदम सिंह, जेठानी उर्मिला देवी पत्नी किशनपाल और सुशांक पुत्र किशनपाल ने गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन कमरे में खींच लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
शोरगुल सुनकर बीच-बचाव में आई उसकी मां गुड्डो देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App