🔥 TRENDING ગાયત્રી પરિવાર મહિલા મંડળ રાજુલા દ્વાર... Punjab Records 36 New Farm Fire Incide... Punjab Protesters Demand CBI Probe Ove... Punjab National Bank Issues Warning on... Auto-Rickshaw Overturns in Assam's Cac... Garima Saikia Garg Joins Protests, Cal...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ के गांव गोकुलपुर में दंपती से मारपीट, चार पर केस दर्ज

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 12:37 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के गांव गोकुलपुर में धान की बोरी गिरने को लेकर विवाद में दंपती से मारपीट हो गई। मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां नामजदों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया।
गांव गोकुलपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र केवल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह गांव में स्थित मंदिर के पास ट्रैक्टर में धान की बोरियां लाद कर जा रहे थे। अचानक ट्रॉली से धान की एक बोरी सड़क पर गिर गई, जिसे वह सही कर रहे थे।
तभी गांव के ही शिवम कुमार पुत्र रिंकु कुमार, संजय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, टिंकू और राजेंद्र सिंह पुत्रगण गुलफान सिंह गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मुकेश लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर बीच-बचाव में आई उनकी पत्नी के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
📲Get App