Crime
सिकंदराराऊ के बिलार के पास भीषण सड़क हादसा, धान से लदे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, 20 मीटर नीचे खेत में गिरा ट्रैक्टर, तीन गंभीर घायल
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिलार के निकट सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धान बेचने जा रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच लोगों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिलार के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, हसायन क्षेत्र के गांव सेगला के किसान अपने खेत की धान की फसल बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से अलीगढ़ जा रहे थे। ट्रैक्टर पर कुल पांच लोग सवार थे।
जैसे ही उनका ट्रैक्टर बिलार गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा और धान के बोरे सड़क पर बिखर गए।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर दोनों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिकंदरा राऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट