🔥 TRENDING दौसा पंचायत आम चुनाव 2026को कल होगा मत... राजेंद्र नगर टर्मिनल पर बंगा इंटरसिटी... संगरूर इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने प... સુરતનો 39 વર્ષીય રમણિક સખવાળા રશિયન આર... Rajasthan Records Highest Revenue Coll... Madhya Pradesh High Court to Hear Peti...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: चूड़ी मार्केट में अतिक्रमण बना हादसे का कारण, बाइक की टक्कर से 8 साल के मासूम का पैर टूटा, अलीगढ़ रेफर

✍️ Reporter: Harshit 🗓 04 Nov 2026, 10:54 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के चूड़ी मार्केट में अतिक्रमण एक बार फिर हादसे का कारण बना। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक का पहिया बच्चे के पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। सवाल ये है कि चूड़ी मार्केट में फैले अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर कब पड़ेगी?

सिकंदराराऊ के चूड़ी मार्केट में अतिक्रमण हादसों का कारण बनता जा रहा है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बच्चा बाजार में था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक का पहिया बच्चे के पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर चूड़ी मार्केट में फैले अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ती? दुकानदारों ने सड़क पर कई फुट तक कब्जा कर रखा है। हालात ऐसे हैं कि बाजार में एक मोटरसाइकिल का निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रोजाना परेशान होते हैं।
आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? अब जरूरत है तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट।
📲Get App