🔥 ट्रेंडिंग करौली में मां गुमानो की दूसरी विसर्जन... तेलंगाना में तीन दिवसीय रक्षा प्रदर्शन... मणिपुर में जारी हिंसा से चिंता ओडिशा में BJP ने BJD पर अराजकता का समर... प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में आरबीआई डेट... पत्तामुंडी में 7 महीने की गर्भावस्था क...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सिकंदराराऊ : अगसोली चौकी क्षेत्र में खेत पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर भाई से मारपीट

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 22 अक्टू. 2026, 10:39 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के अगसोली चौकी क्षेत्र के एक गांव में खेत में मवेशी चरा रही किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र की अगसोली चौकी अंतर्गत एक गांव से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार दोपहर को वह गांव के बाहर खेत में मवेशी चरा रही थी, तभी गांव के ही दो युवक वहां आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
शोर सुनकर जब पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस मामले को लेकर पीड़िता ने सिकंदराराऊ कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App