🔥 TRENDING मुरबाड बसस्थानकात गर्दीचा फायदा घेऊन स... पांगरी अपघातातील तिसऱ्या तरुणाचीही मृत... मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के ना... Maharashtra CM Fadnavis announces Rs 2... उल्हासनगरमध्ये हुंड्याच्या छळाला कंटाळ... उमैराबाद में साइबर अपराध से बचाव को ले...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर एक महिला को गांजा और स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 08:34 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुजफरपुर जिला जिला के सिकंदरपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर करवाई करते हुए एक महिला को गांजा और स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
नशे के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन


मुजफ्फरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गांजा और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के पास से करीब 13 ग्राम गांजा और 12 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद किया है। वहीं, पिछले तीन दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भी बड़ी मात्रा में गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरपुर थाना पुलिस ने मुक्तिधाम स्थित वार्ड नंबर-12 में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेखा देवी, थाना सिकंदरपुर, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 12.89 ग्राम अवैध गांजा और 12.48 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है।
इस मामले में सिकंदरपुर थाना कांड संख्या 217/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।पिछले तीन दिनों के दौरान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब 2 किलो गांजा, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से आधा किलो गांजा, कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र से 600 ग्राम, सदर थाना क्षेत्र से पांच पुड़िया तथा मिठनपुरा थाना क्षेत्र से 41 पुड़िया गांजा बरामद किया गया है।

मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके नेटवर्क खंगाला जा रहा है

बाइट:मोहिबुल्लाह अंसारी,
नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर।
📲Get App