स्थानीय
सिकंदरा राऊ नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा: सभासदों ने विकास ठप होने का आरोप लगाया
नगर पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, सभासदों ने स्ट्रीट लाइट, कूड़ा रिक्श और सफाई को लेकर अधिकारियों पर दागे सवाल, बैठक में कई बार हुई तू तू मैं मैं।
सिकंदरा राऊ: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक आज जमकर हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में विकास कार्यों को लेकर सभासदों और अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
जानकारी के अनुसार बैठक में सभासदों ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट न जलने, कूड़ा रिक्शा न पहुंचने, सफाई व्यवस्था खराब होने और नाली-खड़ंजा के कार्य न होने का मुद्दा उठाया।
आरोप है कि अधिकारियों द्वारा सभासदों की बातों को अनसुना किया जा रहा है। इसी बात को लेकर कई बार बैठक में तू तू मैं मैं की स्थिति बन गई और कुछ सभासद खड़े होकर विरोध जताने लगे।
बैठक में महिला सभासदों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। बाद में चेयरमैन और EO ने सभी सभासदों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।