🔥 ट्रेंडिंग આજે સરદાર પટેલ સાહેબ ની 151 મી જન્મજયં... लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर... UDP के प्रस्थान के बाद मेघालय के मंत्र... मेघालय सरकार ने चेरी ब्लॉसम को प्रमुख... कांग्रेस ने असम सरकार पर ज़ुबीन गर्ग क... त्रिपुरा लेफ्ट फ्रंट ने नामांकन में बा...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदरा राऊ में धूमधाम से निकला बाल्मीकि जयंती मेला, सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने किया शुभारंभ

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 31 अक्टू. 2026, 10:45 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ: आज महर्षि बाल्मीकि जयंती का सिकंदरा राऊ में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ हाथरस के लोकप्रिय सांसद श्री अनूप प्रधान बाल्मीकि द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान बाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महर्षि बाल्मीकि के जयकारे लगाए।

सिकंदरा राऊ आज में महर्षि बाल्मीकि जयंती का मेला हर्षोल्लाह से निकाला गया। इसी क्रम में सिकंदरा राऊ में भी बाल्मीकि समाज द्वारा एक भव्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस सांसद श्री अनूप प्रधान बाल्मीकि द्वारा किया गया। सांसद जी ने महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी ने हमें रामायण जैसा पवित्र ग्रंथ दिया और हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाया। हमें उनके बताए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए।
मेले में बाल्मीकि समाज के अलावा नगर के कई गणमान्य लोग, सभासद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
📲Get App