🔥 ट्रेंडिंग छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तलाक कायम क... रायपुर रोजगार मेले में 5,000 से अधिक य... जेडा सौराष्ट्र टीम में नामांकित, छत्ती... हाई कोर्ट के आदेश पर पंजाब सरकार ने गौ... पंजाब ने हर मंडी के लिए धान की खरीद लक... Punjab National Bank और Firstsource So...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदरा राऊ में दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 09 अक्टू. 2026, 12:37 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस: सिकंदरा राऊ के गांव मुन्नापुर में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर 30 वर्षीय राहुल शर्मा की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांव मुन्नापुर में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान राहुल शर्मा (30) पुत्र स्व. गिरीश चंद्र, निवासी मुन्नापुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राहुल गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे खेत के पास ट्यूबवेल की कुंडी पर पानी पी रहा था। इसी दौरान खेत में अपने निजी जॉन डियर ट्रैक्टर से रोटावेटर लगाकर मिट्टी समतल कर रहे शिवकुमार पुत्र रवि कुमार ने उसे आवाज देकर खेत में बुलाया।

प्रत्यक्षदर्शी मृतक की ताई सत्यवती ने बताया कि राहुल के खेत में पहुँचते ही वह चलते ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया और देखते ही देखते उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसा इतना भीषण था कि उसका शरीर रोटावेटर में उलझ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद खेत में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। शव रोटावेटर में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक शिवकुमार ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना को लेकर आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App