🔥 TRENDING सुमेरपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17... दलसिंहसराय में डैनी चौक के पास ट्रक पो... खेड़ला ग्राम पंचायत: सरपंच प्रत्याशी र... শ্যামনগর বাসুদেবপুর সার্বজনীন দুর্গোৎস... Delhi Technological University to Hold... Madhya Pradesh bans paraquat dichlorid...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सिकंदरा राऊ में रामलीला-रासलीला महोत्सव के सातवें दिन पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने की आरती

✍️ Reporter: Harshit 🗓 14 Oct 2026, 10:42 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ में चल रहे रामलीला-रासलीला महोत्सव के सातवें दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह चौहान ने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

सिकंदरा राऊ के मौहल्ला गांधीगंज में चल रही रामलीला रासलीला महोत्सव का सातवां दिन बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह चौहान द्वारा की गई। उन्होंने भगवान की आरती कर रामलीला व रासलीला महोत्सव के सातवें दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आरती के दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंच पर भगवान राम और कृष्ण की लीलाओं का भव्य मंचन भी किया गया।इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान की आरती में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।आयोजन समिति के अनुसार, यह महोत्सव कई दिनों से चल रहा है और हर दिन हजारों की संख्या में लोग भगवान की लीला देखने आ रहे हैं।
📲Get App