🔥 TRENDING 9 नवंबर से कैंसर की 137 दवाओं के दाम घ... टोंक में 22 लाख की स्मैक बरामद, 3 आरोप... Breaking News लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद, नव... Headlines Mission Chabutra Protest Reaches Mahab...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सिकंदरा राऊ के मोहल्ला मटकोटा में महानवमी पर कन्या लांगुरा का भव्य आयोजन, माता के जयकारों से गूंजा घर

✍️ Reporter: Harshit 🗓 20 Oct 2026, 10:01 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ के मोहल्ला मटकोटा में महानवमी पर अर्जुन वार्ष्णेय के घर कन्या लांगुरा का आयोजन हुआ। नौ कन्याओं और लांगुरों को भोजन कराकर दक्षिणा दी गई। माता के जयकारों से पूरा घर भक्तिमय हो गया।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज महानवमी के शुभ अवसर पर सिकंदरा राऊ के मोहल्ला मटकोटा में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पत्रकार अर्जुन वार्ष्णेय के आवास पर परंपरागत कन्या लांगुरा भोज का आयोजन किया गया। सुबह से ही घर में माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद नौ कन्याओं को माता के नौ स्वरूपों के रूप में आमंत्रित कर उनके चरण धोए गए, और श्रद्धा भाव से भोजन कराया गया। साथ ही लांगुरा के रूप में छोटे-छोटे बालकों को भी भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया।
पूरे घर में "जय माता दी" के जयकारे गूंजते रहे। पत्रकार साहब ने कहा कि कन्या पूजन से माता रानी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। नवरात्रि में कन्या लांगुरा कराना हमारी सनातन परंपरा है।
📲Get App