🔥 TRENDING जालंधर कैंट में दुशहरे पर पंजाब प्रदेश... जमशेदपुर में गोकुल धाम सोसाइटी का पंडा... જુનાગઢના માંગરોળમાં નાગલિયા દેવની પૂજા... India’s U20 Rugby Sevens Squad to Face... Delhi's 30-Foot Cockroach Effigy Spark... Giant Cockroaches Overrun Bihar Durga...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सिकंदरा राऊ के कीड़ास्थल में धूमधाम से रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

✍️ Reporter: Harshit 🗓 20 Oct 2026, 11:12 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ के कीड़ास्थल में आज विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राघव ने किया। रावण-मेघनाद के पुतले दहन के साथ ही जय श्रीराम के नारों से मैदान गूंज उठा।

विजयादशमी के पावन पर्व पर आज सिकंदरा राऊ के प्रसिद्ध कीड़ास्थल मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक मेले को देखने के लिए दोपहर से ही हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस के लोकप्रिय सांसद श्री अनूप प्रधान बाल्मीकि, सिकंदराराऊ विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा और कचौरा से भाजपा नेता श्री देवेंद्र सिंह राघव मौजूद रहे। रामलीला कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
इस बार कार्यक्रम में एक अद्भुत परंपरा देखने को मिली। मुख्य अतिथियों ने तीर को जलाकर भगवान श्रीराम बने कलाकार को दिया। इसके बाद श्रीराम के स्वरूप ने धनुष पर उस जलते हुए तीर को चढ़ाकर रावण के पुतले पर निशाना साधा। जलता तीर लगते ही रावण और मेघनाद के विशाल पुतले धू-धू कर जल उठे।
पुतलों में आग लगते ही पूरा कीड़ास्थल मैदान "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतीक को जलते हुए देख दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की इस जीत का जमकर जश्न मनाया।
सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा का पर्व हमें सिखाता है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें चाट-पकौड़ी और आकर्षण का केंद्र रहीं। देर शाम तक मेले में भारी भीड़ बनी रही।
📲Get App