🔥 TRENDING Gas Cylinder Explosion in Bengaluru: V... Amritsar Police Arrest 7 in Taran Wala... Police Crack Bhubaneswar Murder Plot A... Woman Arrested in Thiruvananthapuram f... Malayalam Film 'Ottam Thullal' Set for... Unisba Media Reveals Top 7 Thriller Se...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सेक्टर‑5 में ट्रैफिक जांच के दौरान नाबालिग ने पिता के पद का रौब दिखाया

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 31 Oct 2026, 10:13 PM 👁 76
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेक्टर‑5 में आयोजित ट्रैफिक जांच के दौरान एक नाबालिग ने अपने पिता के पद का उल्लेख करके अनावश्यक ध्यान आकर्षित किया।

📍 बोकारो। सेक्टर-5 में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल के समीप यातायात जांच अभियान के दौरान उस समय चर्चा का माहौल बन गया, जब बिना हेलमेट पकड़े गए एक नाबालिग ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने पिता के पद का हवाला दिया। नाबालिग ने मजिस्ट्रेट से कहा, "मेरे फादर CO हैं, आप उनसे फोन पर बात कर लीजिए।" लेकिन मजिस्ट्रेट सत्यबाला सिन्हा ने फोन पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, बिना हेलमेट पकड़े गए एक अन्य व्यक्ति ने भी जांच टीम के साथ बहस की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर कानून सबके लिए बराबर है। किसी का पद, पहचान या रसूख यातायात नियमों से ऊपर नहीं है।
⚠️ नाबालिगों को वाहन चलाने से बचना चाहिए। सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट और यातायात नियमों का पालन जरूरी है।
📲Get App