🔥 TRENDING अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा ज... લીલાબેન છગનભાઈ ચૌધરીની વયનિવૃત્તિ પર દ... સુરતમાં કડોદરા જી.આઇ.ડી.સી.માં રિક્ષા... Himachal Pradesh HC Exempts Insurer, C... Himachal High Court Orders Car Owner t... Senior BJP leader Harishankar Sankhere...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सेक्टर‑4जी में एयरटेल मोबाइल टावर में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियों ने किया काबू

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 31 Oct 2026, 09:57 PM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेक्टर‑4जी के एयरटेल मोबाइल टावर में लगी आग को दो दमकल गाड़ियों ने शीघ्र ही नियंत्रित कर दिया।

📍 बोकारो। बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-4G में शनिवार को एयरटेल के मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
टावर से उठता धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें एक बोकारो स्टील प्लांट (BSL) और दूसरी झारखंड सरकार के अग्निशमन विभाग की गाड़ी शामिल थी।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे फायर सेफ्टी अधिकारी ने भी आग पूरी तरह बुझाए जाने की पुष्टि की।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है।
⚠️ समय रहते दमकल की टीम पहुंचने से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
📲Get App