🔥 TRENDING अररिया के सदर अस्पताल की ममता दीदियों... भैंस चोरी की घटना: खमगड़ा गाँव में पुलि... जालौन में 21 और 22 नवंबर को विशेष मतदा... Odisha STF Arrests Two Bihar Gun Traff... Bihar NDA Government Celebrates One-Ye... PM Highlights Bihar’s Shift from Scams...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सेक्रेड हार्ट सेंटेनरी एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि बने घनश्याम अनुरागी, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 06:09 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरीं तालियाँ, घनश्याम अनुरागी ने सम्मानित कर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

उरई (जालौन)। सेक्रेड हार्ट सेंटेनरी एकेडमी, उरई में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद जालौन घनश्याम अनुरागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी अभिभूत नजर आए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर घनश्याम अनुरागी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को पहचानना, उसे निखारना और आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
📲Get App