🔥 ट्रेंडिंग દેહરાદુન માં સીમેન્ટ ભરેલી ટ્રક અને પો... नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बेलकुंड... Aligarh ke Kile ka Shandar seen સુરત ખાતે યોજાયેલ 'વંદે આયુકોન-2026'મા... જૂનાગઢમાં મીરાનગર અને આસપાસના વિસ્તારો... यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर प्रयास हत्या...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

सीकर के प्रेम प्रकाश आश्रम में इंद्रेश जी महाराज के सिंधी भजन से भक्तिमय हुआ दरबार

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 06 अक्टू. 2026, 03:50 PM 👁 90
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुप्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश जी महाराज मंगलवार को सीकर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने सिंधी भजन प्रस्तुत करके भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

सीकर। सुप्रसिद्ध दिव्य कथा वाचक पूज्य इंद्रेश जी महाराज मंगलवार को सीकर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के पावन दरबार पहुंचे। उनके आगमन पर मोनू साईं जी, प्रेम प्रकाश मंडल के सदस्यों एवं भक्तजनों द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आश्रम का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी में सिंधी भजन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो गए। भजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा दरबार जय झूलेलाल के जयकारों एवं भक्ति भाव से गूंज उठा।

महाराज जी द्वारा सिंधी भजन की प्रस्तुति का यह मनमोहक दृश्य भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना।
📲Get App