🔥 TRENDING बूंदी जिला अस्पताल में गंदगी पर यूथ का... ବେଆଇନ ବାଣ ଗୋଦାମରେ ରେଡ୍‌ , ପ୍ରଚୁର ବାଣ ଓ... ଲାଇସେନ୍ସ ପ୍ରାପ୍ତ ମଦ ଭାଟି ଭାଙ୍ଗିଲେ ଶତାଧ... जालौन पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 32... શિહોરી ગામમાં વિકાસ અને સ્વચ્છતા માટે... Murshid Hussain mobile News 24
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

स्कूल ठीक करो अभियान: स्थानीय लोगों ने सरकारी स्कूल के जीर्णोद्धार की मांग उठाई

✍️ Reporter: Diwan Jamre 🗓 12 Oct 2026, 11:40 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जलखेड़ा 4 अक्टूबर 2026, ग्राम पंचायत जलखेड़ा में “स्कूल ठीक करो अभियान” के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में युवाओं, ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। ग्राम सभा में गाँव के युवाओं, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में पदस्थ शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक में विद्यालय समय पर खोलने, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना के तहत समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत, शौचालयों में पानी, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक स्थानों पर बाउंड्री वॉल निर्माण जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

अमलेश जमरे ने कहा कि विद्यालय गाँव के भविष्य को तैयार करने का केंद्र हैं, इसलिए शिक्षा और विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एवं
दिवान जमरे ने कहा कि “स्कूल ठीक करो अभियान किसी व्यक्ति विशेष का अभियान नहीं, बल्कि गाँव के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पूरे समाज की सामूहिक पहल है।” युवाओं एवं ग्रामीणों ने विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत के साथ मिलकर लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं युवा

ग्राम पंचायत जलखेड़ा के पटेल अमाश्या पटेल, सरपंच बाटा जमरे एवं जनपद सदस्य गूमान जमरे सहित क्षेत्र के शिक्षक उपस्थित रहे।

साथ ही प्रमुख रूप से युवा साथी सुनील परिहार, राधेश्याम डावर, राकेश जमरे, जग्गू जमरे, सायदास डावर, भूरेलाल जमरे, अर्जुन जमरे, मुकेश जमरे एवं जयसिंग सापल्या सहित युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
📲Get App