🔥 TRENDING Live Cobra on Performer’s Tongue Stuns... Nagpur Resident Lured into Love Scam v... સંતરામપુરમાં બાયપાસ રોડ પર ખેડૂતના મકા... હજરત ખ્વાજા મકબૂલ શફી ચિશ્તીનુ વર્ષગાં... સાબર કાઠા ના હિંમતનગર વિસ્તાર સ્કોર્પિ... દોલતગઢ પાટિયાના નજીક 7 પદયાત્રીઓનું સ્...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्कूल बस की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

स्कूल बस की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 08 Sep 2026, 07:20 AM 👁 30
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ज्ञान भारती स्कूल बस की चपेट में आए युवक की मौत, आक्रोशित लोगों द्वारा बस में की तोड़फोड़ और सड़क जाम किया, जांच में जुटी पुलिस।

ज्ञान भारती स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़ कर सड़क जाम किया
नवादा, कौआकोल। कौआकोल थाना क्षेत्र के पगई-ब्रावां-कौआकोल पथ पर कदहर नहर के समीप सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ज्ञान भारती हाई स्कूल की बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अपनी बहन के घर मनियारी आया हुआ था। वहां से वह मोटरसाइकिल से वारिसलीगंज स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कदहर नहर के समीप स्कूल बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कौआकोल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हादसे की खबर मृतक के परिजनों को मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता वारिस था और उसकी एक छोटी बच्ची है। युवक की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।
इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी तथा सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ बस चालक तेज गति और अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत घटना होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App