🔥 TRENDING કલાદરા ગામમાં અંડરપાસની માંગ સાથે ગ્રા... Yash Hails Nayanthara as 'Lady Superst... Principal Highlights Need for Responsi... Zaheer Khan Declares Former Indian Cri... Brett Lee Commends Indian Cricketer Va... Avantika Vandanapu Shines in Stunning...
09 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

साइबर ठगी के खिलाफ झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 अभियुक्त गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Aug 2026, 12:48 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑपरेशन CyVazra के तहत झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झांसी। कानपुर जोन के एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन CyVazra के तहत झांसी पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने साइबर अपराध और संगठित ठगी में संलिप्त 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 29 बैंक पासबुक और 13 बैंक कार्ड बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा पुलिस टीम ने 284 ग्राम पीली धातु, 1,408 ग्राम सफेद धातु और ₹9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद समेत अन्य सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस की इस कार्रवाई को संगठित साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के खिलाफ कानपुर जोन पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
📲Get App