🔥 TRENDING Hanuman Ansh Ranks Among Bollywood’s T... Bollywood Hungama releases 15 new Mona... Nawazuddin Siddiqui says 200 scripts f... Bollywood Weekly Roundup: Deepika Padu... R Madhavan Refused to Conceal His Marr... Karnataka CM DK Shivakumar urges polic...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को वापस मिले 2.91 लाख रुपये

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Sep 2026, 11:52 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम हुई वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जालौन। जनपदीय साइबर सेल टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर ठगों द्वारा पीड़ित से कुल 2,91,170 रुपये की धनराशि ठगी गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपदीय साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित माध्यमों से आवश्यक कार्रवाई शुरू की। टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर ठगी की सम्पूर्ण 2,91,170 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पीड़ित ने साइबर सेल टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते, OTP, PIN, CVV और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराने की कार्रवाई की जा सके।
📲Get App