🔥 TRENDING राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री... झारखंड के चतरा में सड़कों की बिगड़ती स... విధి నిర్వహణలో మానవత్వం చాటిన మహిళా కా... ਸਪੀਡ ਰਿਕਾਰਡਸ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਦੀ ਛੋਟੇ ਪੁੱਤਰ... सतना से रीवा जाने वाली चलती ट्रेन मे ह... Tamil Nadu Unveils Battery Storage Pol...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सीहोर में पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण: विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 28 Oct 2026, 04:30 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 27 अक्टूबर को थाना कोतवाली सीहोर का शैक्षणिक भ्रमण किया, जहाँ उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई।

27 अक्टूबर को प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली सीहोर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की संरचना, महिला सुरक्षा और नागरिकों की शिकायतों के निवारण तथा आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की प्रक्रिया से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्री जे.पी. मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री रामचरण नारोलिया और थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे ने विद्यार्थियों को थाने की विभिन्न शाखाओं, दायित्वों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महिला डेस्क प्रभारी श्रीमती सीमा शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी शिकायतों के निवारण की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला, जबकि महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश अहिरवार, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी डॉ. तिमोथियस एक्का, श्री श्याम कुमार एवं श्रीमती सीनिका सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की वास्तविक कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का अवसर मिला, जिससे पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास और सहयोग की भावना सुदृढ़ हुई।
📲Get App