🔥 TRENDING परम्परागत संस्कृति का प्रदर्शन मेले मे... SAD Government to End ‘Inspector Raj’... Punjab Women Cyclists Set New Records,... Newborn’s Body Discovered in Bush Near... Guna District Court Orders Rs68 Lakh C... 16-Year-Old Runs Away Over Unfulfilled...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सीहोर में आबकारी विभाग की विशेष कार्रवाई: 9 मामलों में दर्ज, 80 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 03 Nov 2026, 03:02 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देवास जिले में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद सीहोर जिले में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 80,390 रुपये की अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया।

देवास जिले में जहरीली शराब से हुई घटना के मद्देनजर, सीहोर जिले के कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, क्रय-विक्रय, परिवहन एवं चौर्यनयन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कड़ी कार्रवाई की गई।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा के अनुसार, वृत्त आष्टा के ग्राम कजलास में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 280 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इसके अलावा, सीहोर-भोपाल हाईवे स्थित दरबार ढाबे पर 18 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि ग्राम भीलखेड़ी में एक आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया।

वृत्त बुधनी और भैरेंदा क्षेत्र में आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई में 6 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 4.5 बल्क लीटर देसी मदिरा, 8.49 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 10 लीटर कच्ची शराब और 410 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

जिले में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 43 पाव देसी मदिरा, 18 पाव विदेशी मदिरा, 9 बोतल बीयर, 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं 690 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 80,390 रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री ललित गीते, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी, श्री सत्यवान वर्मा, सुश्री शिखा एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
📲Get App