🔥 ट्रेंडिंग अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग में 458... दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदनपुरगा... अरुणाचल प्रदेश सरकार ने सियांग डैम के... अरुणाचल प्रदेश में 458 एकड़ अवैध कैनाब... आउक़िब नबी ने ली पहली अंतरराष्ट्रीय वि... रानीवाड़ा के निकटवर्ती मेडक कल्ला में...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सहपऊ के मुख्य बाजार में गोपाल गारमेंट की दुकान में भीषण आग, दीवारें दरकीं, बाजार में मचा हड़कंप

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 27 अक्टू. 2026, 07:33 AM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सहपऊ कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार रात गोपाल गारमेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकान की दीवारें तक दरकने लगीं। ऊंची लपटें देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हाथरस के सहपऊ कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार रात एक बड़ी घटना हो गई। यहां गोपाल गारमेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई और दुकान की दीवारें तक दरकने लगीं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिसे देखकर पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
गनीमत रही कि हादसे के समय बाजार बंद था, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही दुकान में हुए नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App