🔥 TRENDING Building Collapse in North-East Delhi... સુરતમાં સગીરાને પ્રેમ સંબંધમાં ધમકી: પ... समस्तीपुर को मिली एक और अमृत भारत ट्रे... સુરતમાં પોશ વિસ્તારમાં લક્ઝુરિયસ ઓડી ક... Bihar CM Launches Statewide 'Angan ka... NGTC Orders 2.1 Crore Compensation as...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संघर्ष महिला मंच की वार्षिक आमसभा आयोजित

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 29 Sep 2026, 05:28 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*संघर्ष महिला मंच की वार्षिक आम सभा आयोजित

अलवर ! आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को संघर्ष महिला मंच ने 19 वी वार्षिक आम सभा का आयोजन वेलकम रिसोर्ट अलवर में किया गया।
संघर्ष महिला मंच मैनेज़र रतन सिंह ने बताया की आज मंच अपना 19 वीं आम सभा का आयोजन किया। आम सभा में 29 गांव की 375 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, वर्तमान में मंच में 149 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं जिनमे 1977 महिलाएं जुडी हुई हैं। वर्तमान में मंच से जुडी महिलाओं की बचत 5 करोड़ 28 लाख हो गई हे मंच सामाजिक कुरुतियों क़े खिलाफ काम कर रहा जिसमे मुख्य मुद्दा हैं बाल विवाह व मृत्युभोज रोकथाम। मृत्यु भोज बंद कराने में सफलता मिली ही, मंच का प्रत्येक व्यक्ति का कहना हैं की हम मृत्युभोज में ना खाएंगे ओर ना खिलाएंगे।
कार्यक्रम में 375 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जो 29 से अधिक गाँवो से आई थीं, मंच की पूर्व चेयरपर्सन सोनबाई का कहना था की मेवात क्षेत्र में महिला की आर्थिक, राजनैतिक ओर सामाजिक स्थिति काफ़ी कमजोर थीं लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं क़े परिवार व स्वयं में काफ़ी बदलाव दिखाई देता हैं, मंच इब्तिदा संस्था क़े सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जागरूकता व बेहतर पहुँच क़े लिए कार्य कर रहा हैं साथ ही पात्र सदस्यों को जोड़कर लाभ दिलाना व परेशानी आने पर मदद करना। इस कार्यक्रम से आ रहें बदलाव की कहानी नाड़का गांव की सभा मुखियाओं ने अपने अनुभव शेयर करते हुए सामुदायिक कार्यों में मिली सफलता को बताया जैसे सड़क, नाली, पानी आदि।
इस अवसर पर इब्तिदा संस्था क़े चेयरमेन उमेश अग्रवाल व कार्यकारी निदेशक यतेश यादव, संघर्ष महिला मंच चेयरपर्सन सरला, पुष्पा, राधा, सोनबाई , मोहन, कृष्ण, कविता घेघोली, कविता सालपुरी, रेखा ,इब्तिदा संस्था से फेडरेशन स्पोर्ट कोऑर्डिनेटर बर्फीना, हरिराम, लोकेशन कोऑर्डिनेटर चंद्रकांत व अन्य संस्था पदाधिकारीद उपस्थित रहें
📲Get App