🔥 ट्रेंडिंग कलवा, भास्कर नगरच्या परिक टनलमध्ये १४... વાપીમાં પોલીસ કર્મચારીએ દારૂના કેસ બદલ... মুখ্যমন্ত্রীকে শুভেন্দু অধিকারীকে নিশা... Ews सरलिकरण મહેસાણાના ઉનાવામાં મીરાં દાતાર દરગાહ પ... Intern Doctor threaten to Resume str...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

सागर में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के छठे दिन 581 युवाओं ने हासिल की सफलता

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 07 अक्टू. 2026, 08:27 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा सागर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के छठे दिन 879 अभ्यर्थियों में से 581 युवाओं ने शारीरिक दौड़ में सफलता पाई। सफल अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है।

सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में आयोजित वार्षिक अग्निवीर भर्ती रैली के छठे दिन युवाओं में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक चल रही इस भर्ती प्रक्रिया में युवा पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ सहभागिता कर रहे हैं। रैली के छठे दिन कुल 879 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी शारीरिक परीक्षा एवं प्रतिस्पर्धा के उपरांत 581 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की, जो कुल उपस्थित अभ्यर्थियों का 66.10 प्रतिशत है। सफल अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आवश्यक कागजी कार्यवाही की जा रही है, जिसके पश्चात वे शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, शारीरिक मापदंड एवं मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरेंगे।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सागर अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वालों के लिए होटल पैराडाइज के पीछे स्थित शिव पार्वती मैरिज गार्डन में ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन एवं सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है।

सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भारतीय सेना में चयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता (मेरिट) के आधार पर होता है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दलाली अथवा अनुचित साधनों का कोई स्थान नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या दलाल के बहकावे में न आएं और भर्ती प्रक्रिया में पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सहभागिता करें।
📲Get App