🔥 TRENDING Aaditya Thackeray Criticizes Dia Mirza... Raj Thackeray Cancels MNS Diwali Celeb... रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध ब्लास्ट, दो... CRPF Sets Record: No Soldier Killed in... Northern Railway to Run Festival Speci... Government to Expand Import Clearance...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सागर के बांदरी क्षेत्र में रास्ता भटकने वाले दो मासूम बच्चों को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित परिजनों के हवाले किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Nov 2026, 11:33 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पाली गाँव से रास्ता भटकने वाले दो बच्चों को डायल-112 की टीम ने तलाश कर चंद्रपुर गाँव में उनके माता-पिता के सुपुर्द किया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना बांदरी क्षेत्र अंतर्गत पाली गाँव में दो मासूम बच्चे घर की राह भटक गए थे। इस संबंध में राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 04 नवंबर 2026 को सुबह 09:25 बजे सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बांदरी में तैनात डायल-112 वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ के प्रधान आरक्षक मनोहर मुरारी और पायलेट दीपक लोधी ने मौके पर पहुँचकर दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लिया। चूंकि बच्चे अपनी पहचान या परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे, इसलिए पुलिस जवानों ने उन्हें एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास के गाँवों में तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान बच्चों के परिजनों की जानकारी चंद्रपुर गाँव में मिली। वहाँ पहुँचकर बच्चों के माता-पिता से मुलाकात की गई। बच्चों की पहचान और सत्यापन के बाद, पुलिस ने दोनों मासूमों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
📲Get App