🔥 TRENDING Sonarpur’s Arohi Team Scales New Peaks... Stampede in Kolkata Dampens Durga Puja... Stampede at Indian Religious Gathering... Bihar education department to recruit... Bihar STET 2026 Hall Tickets Out – How... BJP claims NDA will lift Bihar from go...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

सागर के बंडा में महिला किसान दिवस पर 140 महिलाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 18 Oct 2026, 11:53 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के सागर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 140 महिला किसानों ने भाग लिया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अंतर्गत आत्मा परियोजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में महिला किसान दिवस पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सेमरादांत, विकासखंड बंडा में आयोजित किया गया, जहाँ लगभग 140 महिला कृषकों एवं ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिला किसानों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश के विकास में महिला किसानों का योगदान अतुलनीय है और सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसान मोर्चा के जिला मंत्री श्री रजनीश सैनी एवं जिला कार्यालय मंत्री श्री रजनीश यादव ने भी महिला किसानों को शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य प्रशिक्षक कृषि विज्ञान केंद्र देवरी, सागर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आशीष त्रिपाठी ने महिला किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, आधुनिक तकनीकों, जैविक खेती और कौशल विकास की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा कृषि गतिविधियों को व्यावसायिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विकासखंड तकनीकी प्रबंधक श्री शैलेष पाण्डेय ने समूह निर्माण एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी दी, जबकि मानव विकास सेवा संघ के परियोजना समन्वयक श्री चंद्र किशोर नरवर ने महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड असिस्टेंट श्री दिनेश नामदेव एवं एनिमेटर श्री वीरेन रजक ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती निधि पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App