🔥 TRENDING Manipur Government Signs MoU for Mount... President Murmu to Embark on Three-Sta... Kotak Neo Reports Live Gold Prices in... Manipur CM Meets Naga Leaders to Plan... Man Rescued After 20-Day Kidnapping in... Manipur Officials Meet to Fight Wildli...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सॉफ्टबॉल और नेटबॉल खेल प्रतियोगिता शुरू

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 27 Nov 2026, 06:20 AM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोटा विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्थानीय राजीव गांधी महाविद्यालय नादौती की मेजबानी में सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालयी सॉफ्टबॉल एवं नेटबॉल (महिला एवं पुरुष वर्ग) खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिला कलेक्टर प्रीति चक, प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न सिंह, सरपंच प्रतिनिध ि देवेंद्र राजपूत, बाड़ा वाजिदपुर सरपंच शिव सिंह, बड़ागांव सरपंच श्रीराम, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। आयोजक राजीव गांधी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेत ु सभी आवश्यक व्यवस्थाए ं की गई हैं। इस अवसर पर सतभान, कौशल, रकम, धीरज, चेतराम, अर्जुन, अतुल, राजेंद्र, हिम्मत, अतुल, मनमोहन सहित, खेल प्रभारी, विभिन्न महाविद्यालयो ं से आए दल प्रभारी तथा खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मंच

संचालन प्रियकांत ने किया।
📲Get App