🔥 TRENDING India A to Face Pakistan Shaheens in L... માંગરોળમાં શ્રી કોટ્યર્ક પ્રભુનો પ્રાગ... Dulquer Salmaan’s ‘Aakasamlo Oka Tara’... જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી વિકલ્પ ભારદ્વાજના અ... Mexico ''ਚ ਡਰੱਗ ਕਾਰਟੈਲ ਆਗੂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾ... કેશોદ-બાલાગામ રોડ પર કારમાં આગ, ત્રણના...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सफलता की कहानी*
*सोइल हेल्थ कार्ड की बदौलत ऊंण्डा ग्राम पंचायत निवासी किसान   मोहनलाल की बदली तकदीर

सफलता की कहानी* *सोइल हेल्थ कार्ड की बदौलत ऊंण्डा ग्राम पंचायत निवासी किसान मोहनलाल की बदली तकदीर

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 29 Sep 2026, 06:03 AM 👁 104
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सफलता की कहानी*
*सोइल हेल्थ कार्ड की बदौलत ऊंण्डा ग्राम पंचायत निवासी किसान*
*मोहनलाल की बदली तकदीर*
जैसलमेर 28 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान -2026 ग्राम्य किसानों के लिए तो बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है। पंचायत समिति फतेहगढ़ ग्राम पंचायत ऊंण्डा निवासी किसान मोहनलाल शिविर के दौरान सोइल हेल्थ कार्ड पाकर वास्तव में तकदीर ही बदल गई एवं अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित एवं गर्व महसूस हो रहा है।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के अवसर पर ग्राम पंचायत के किसान मोहनलाल को खरीफ और रबी फसल 2025-2026 की फसलों की बुवाई से पहले कृषि विभाग की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में अपने खेत की मिट्टी का सैंपल (नमूना) जांच करवाया गया। जांच के तत्पश्चात इन्हें विकास अधिकारी ऋषिराज मीणा एवं सहायक कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा कृषि विभाग की ओर से सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया।
गौरतलब हैं कि इससे पहले कृषक मोहनलाल बिना किसी जानकारी के अत्यधिक उर्वरकों और खादों का उपयोग करता था, जिससे खेती की लागत ओर अधिक बढ़ जाती थी एवं इसके साथ ही मिट्टी की सेहत भी खराब हो रही थी। लेकिन सोइल हेल्थ कार्ड में दी गई अनुशंसाओं के अनुसार उसने नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और मैग्नीशियम आदि उपयोगी उर्वरकों का संतुलित उपयोग करना प्रारम्भ किया। जिसके परिणाम फलस्वरुपः उनकी पैदावार में 25 प्रतिशत तक अभिवृद्वि हुई और उन्होंने बताया कि मेरी खेती की लागत (cost of cultivation) में 25 प्रतिशत की कमी आई। तदनुसार सही मात्रा में उर्वरक देने से मिट्टी की उर्वरता भी पहले अधिक बेहतर हुई है।
शिविर के मौके पर किसान मोहनलाल को हाथो हाथ सोइल हेल्थ कार्ड मिलने पर इस बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कृषि विभाग और केन्द्र सरकार का हृदय से आभार प्रकट किया।
📲Get App