🔥 TRENDING 12वीं कक्षा की स्थापना परीक्षा का सफल... NHAI Deploys Dashcams on 50,000 km of... Pakistan A Clinch Victory over India A... T20 star Yuzvendra Chahal joins BJP's... Protesters Storm Meta Offices in India National Herald Features 'Love and Bel...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सीएम योगी की अध्यक्षता में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय बैठक, विकास परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:32 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को गति देने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को लखनऊ में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश में संचालित विकास परियोजनाओं, एक्सप्रेस-वे निर्माण, सड़क, सिंचाई, रोजगार, श्रमिक कल्याण और सामाजिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निजी क्षेत्र को दी जा रही नीतिगत रियायतों, सुविधाओं और सब्सिडी का अधिकतम लाभ प्रदेश के युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को मिलना चाहिए। रोजगार सृजन और जनहित प्रत्येक नीति एवं निर्णय का प्रमुख आधार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की निविदा प्रक्रिया आगामी 30 नवंबर तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 91.46 प्रतिशत भूमि का क्रय पूरा हो चुका है और चयनित फर्म को लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) जारी कर दिया गया है। इसी प्रकार आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 82.98 प्रतिशत, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 86.04 प्रतिशत तथा जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 83.45 प्रतिशत भूमि प्राप्त कर ली गई है। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए चयनित फर्मों को एलओए भी जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने मेरठ-हरिद्वार, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल स्पर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रेटर नोएडा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए प्राप्त निविदाओं की वित्तीय बिड अगले दो सप्ताह में खोलने तथा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क से जुड़ी कार्यवाही में तेजी लाने को कहा। 47,248 करोड़ की 279 परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर जोर लोक निर्माण विभाग की 47,248 करोड़ रुपये की लागत वाली 279 परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शेष सड़कों की मरम्मत तत्काल पूरी कराने को कहा। इसके अलावा मध्य गंगा नहर परियोजना के द्वितीय चरण, हस्तिनापुर तटबंध और सिंहवाहिनी पम्प नहर परियोजना सहित सिंचाई विभाग की प्रमुख परियोजनाओं को शीघ्र लोकार्पित करने के निर्देश दिए। 12.50 लाख गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिह्नित 12.50 लाख परिवारों को आवास, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय कार्ड और रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण जैसी सुविधाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों के हितों पर जोर देते हुए कहा कि लेबर अड्डों पर लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रियायती भोजन और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जरूरतमंद श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। 3.10 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय से बढ़ा मानदेय देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 88 विभागों में कार्यरत 3,10,437 आउटसोर्सिंग कार्मिकों को नई व्यवस्था के तहत बढ़ा हुआ मानदेय समय से और पूर्ण रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला श्रम भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन वर्किंग वूमेन हॉस्टल्स के कार्यों में तेजी लाने तथा ग्राम पंचायतों में स्थापित की जा रही 11,350 डिजिटल लाइब्रेरी को शीघ्र पूरा कराने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति, गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
📲Get App