🔥 TRENDING Namma Run 2024 Draws 3,000 Runners Acr... Tamil Nadu’s Youth Trust Issues Intens... Supreme Court Calls Vijay Government's... Suniel Shetty Thanks MP CM Mohan Yadav... Seiren Eyes Expansion into Karnataka ರಾಜೀವ್ ಗಾಂಧಿ ನಗರದಲ್ಲಿ ಕನಿಕಾ ಶಾಲೆ ಹಿಂದೆ...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सांड दुकान में घुसा, काउंटर के पीछे छिपकर बचे युवक व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 Nov 2026, 03:19 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सांड दुकान में घुसा, काउंटर के पीछे छिपकर बचे युवक

व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

खैरथल हीरालाल भूरानी

समीपवर्ती मुंडावर कस्बे के मुख्य बाजार में गत दिवस शाम करीब 7 बजे दो सांडों की भिड़ंत के बाद इनमें से एक मोबाइल की दुकान में घुस गया। दुकान में बैठे दो युवकों ने काउंटर के पीछे छुपकर जान बचाई। करीब 5 मिनट तक दुकान में उत्पात मचाया और सामान तोड़कर बिखेर दिया। स्थानीय युवकों ने लाठी-डंडों से सांड को बाहर खदेड़ा। व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगरपालिका आवारा पशुओं को नहीं हटा रही। पिछले दो । महीने में पशुओं के हमले से 5 लोग घायल हो चुके हैं। व्यापारियों ने बाजार से पशुओं को हटाने की मांग की है, नहीं तो बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
📲Get App