🔥 TRENDING Two motorbikes collide head‑on in Muza... Paramount Releases Trailer for K-Pop D... Bisleri assures safety of water from a... Mahakaleshwar Temple Adorned with Gane... Cillian Murphy and Jessie Buckley Join... नूंह के लहरवाड़ी में महिला हत्याकांड म...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सभापति के निर्देश पर भिवाड़ी मोड़ फ्लाइओवर, खिजूरी वास चौक एवं आलमपुर ढाणी में चला विशेष सफाई अभियान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 25 Nov 2026, 07:39 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सभापति के निर्देश पर भिवाड़ी मोड़ फ्लाइओवर, खिजूरी वास चौक एवं आलमपुर ढाणी में चला विशेष सफाई अभियान

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की क्वायद में नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा संचालित स्वच्छ भिवाड़ी अभियान के तहत सभापति गुंजन खटाना के निर्देश पर भिवाड़ी मोड़ फ्लाईओवर के आसपास, खजूरीवास चौक एवं आलमपुर ढाणी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सभापति डॉ. गुंजन खटाना के निर्देशानुसार एवं सभापति प्रतिनिधि अजीत खटाना की उपस्थिति में नगर परिषद की टीम द्वारा इन क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य करवाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, फ्लाईओवर के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि अजीत खटाना ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, फ्लाईओवर एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। नगर परिषद् द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।
📲Get App