🔥 TRENDING Two Killed as Torrential Rains and Thu... Man impersonating IAF officer cheats G... Gujarat CM launches 30 electric buses... Gujarat Villagers Use Mangroves as Nat... Coastal Karnataka prepares for Gauri‑G... Karnataka Suspends Pensions for 23 Lak...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
₹5,100 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान फरार हुआ कार चालक, नंबर प्लेट ढककर पहुंचा पेट्रोल पंप
Local

₹5,100 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान फरार हुआ कार चालक, नंबर प्लेट ढककर पहुंचा पेट्रोल पंप

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 25 Jul 2026, 08:30 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित एक एचपी पेट्रोल पंप पर कार चालक ने ₹5,100 का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए फरार हो गया। आरोप है कि चालक ने पहचान छिपाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट पर कवर लगा रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Date: 25 July 2026
Location: Raigarh, Chhattisgarh
Reported by:
Pankaj Sahu
Citizen Reporter | Need24 News

रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित बघनपुर के वान्या कुंज फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप) पर देर रात एक कार चालक द्वारा ₹5,100 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 1:38 बजे एक सफेद रंग की हुंडई कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। चालक ने कर्मचारियों से वाहन में ₹5,100 का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारियों ने भुगतान मांगा तो चालक बहाने बनाने लगा।
इसी दौरान चालक ने अचानक कार को तेज गति से रायगढ़ की ओर दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-49 की ओर निकल चुका था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन की नंबर प्लेट पर कवर लगा रखा था, जिससे वाहन की पहचान करना कठिन हो सके।
घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Need24 News
Ambikapur | Surguja | Chhattisgarh
📲Get App