🔥 TRENDING Election Commission Prepares for Elect... India Post and IndiGo Partner for Mid‑... Odisha Man Sentenced to Life for Rapin... 20 SRM University-AP Faculty Listed Am... Kadapa Mayor Candidate Faces Political... President Droupadi Murmu lands in Vija...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रवि पाल और डॉ. महेश को भाजपा में मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी, मनीष पाल ने दी बधाई।
Politics

रवि पाल और डॉ. महेश को भाजपा में मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी, मनीष पाल ने दी बधाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Oct 2026, 06:50 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षत्रिय गड़रिया समाज में खुशी की लहर, दोनों कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी।

उरई, जालौन। क्षत्रिय गड़रिया समाज के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं रवि पाल बसोबई और डॉ. महेश कायला को भारतीय जनता पार्टी में मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर समाज में हर्ष का माहौल है। दोनों को मंडल पूंछ, झांसी में मंडल महामंत्री बनाए जाने पर शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना के युवा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष पाल टिकटौली ने दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि दोनों अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
मनीष पाल ने कहा कि दोनों को नई जिम्मेदारी मिलना खुशी का विषय है। उन्होंने पुनः बधाई देते हुए कहा, “हर-हर महादेव, जय-जय श्रीराम, जय जगन्नाथ और जय हो मातेश्वरी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर।”
📲Get App