🔥 TRENDING ગાંધીધામ: ચોરીની R15 બાઇક સાથે બે યુવક... વંથલી પોલીસે પોક્સો કેસના 3 વર્ષથી નાસ... आमलिया गौचर भूमि अधिकृत छात्रावास का आ... सुपौल: पिपरा दक्षिण में अज्ञात वस्तु म... ठाणे जिल्ह्यातील पाचही तालुक्यांत दुष्... મેરઠ બ્લુ ડ્રમ મર્ડર કેસ: મુસ્કાન અને...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रीवा: नजूल निर्वर्तन समिति ने विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन के प्रस्तावों को दी अनुशंसा

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 15 Oct 2026, 10:52 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक में विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों के लिए शासकीय भूमि और नजूल संपत्तियों के प्रबंधन, आवंटन और विस्तारण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की अनुशंसा की गई।

रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संभाग नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शासकीय भूमि और नजूल संपत्तियों के समुचित प्रबंधन, आवंटन और विस्तारण से जुड़े कई प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई। विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की समीक्षा की गई और जनहित से जुड़े कई विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास संभव होगा।

बैठक में ग्राम मनिकवार, पहाड़िया, व्यौहरा-3, सुरसा खुर्द, पड़रिया, बरेही, रायपुर, चोरगड़ी-2 में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए भूमि उपयुक्त पाए जाने पर भूमि आवंटन की अनुशंसा की गई। इसी क्रम में ग्राम खुझवा, सुरसा खुर्द, बेलहा, टटिहरा, रामनई, हिनौती, गोरगांव-2, रायपुर, बहेरा, तेंदुआ, पताई, कोलहाई, सिसवा, कानाटोरी, मझपटिया, बेलवा कुर्मियान, खरहरी, सेमरिया में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम द्वारा उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की अनुशंसा की गई।

संभाग नजूल निर्वर्तन समिति ने तहसील गुढ़ के ग्राम गुढ़वा में पीएम शहरी अधोसंरचना योजना अंतर्गत आवास और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की अनुशंसा की। कमिश्नर ने बैठक में निर्माणाधीन कार्यों के लिए जमीन के चिन्हाकन का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्टे प्राप्त भूमि के अतिरिक्त अन्य जगह निर्माण कार्य किए जा सकेंगे और वन भूमि पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।

कमिश्नर ने सभी प्रकरणों को नियमानुसार प्रस्तावित करने के निर्देश दिए और कहा कि नियम विरुद्ध प्रकरण रखने पर रीडर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रस्तावों को रखने से पूर्व उनका अनिवार्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने नजूल जमीनों का पारदर्शी तरीके से जनहित में उपयोग करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर आयुक्त श्री अमर बहादुर सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, उपायुक्त राजस्व श्री एलएल अहिरवार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App