🔥 TRENDING 30 વર્ષીય કામદારી આર્ચના સુનિલ કુમારનુ... Karnataka to enact tough anti‑quackery... Rajasthan High Court orders probe into... Rajasthan sees extreme temps: Barmer h... Rajasthan CET 12th Level Admit Cards 2... कांग्रेस के उपप्रधान वरदाराम चौधरी ने...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़: रेशमबाड़ी प्रकरण का फरार आरोपी शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Prem Chandra Tiwari 🗓 28 Nov 2026, 06:55 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

रुद्रपुर, 28 नवंबर। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 618/2026 में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी को पुलिस तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर (25 वर्ष), पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
📲Get App